Posts

पौधे वाला गमला अच्छा और सच्चा या खाली गमला सच्चा?

Image
पौधे वाला गमला अच्छा और सच्चा या खाली गमला सच्चा? काफी समय पहले की बात है। प्रतापगढ़ नाम का एक राज्य था। वहां का राजा बहुत ही नेक शासक था। उसके राज्य में सभी हंसी-खुशी जीवन जी रहे थे। परंतु राजा को एक बहुत बड़ा दुख था। दरअसल उसे कोई संतान नहीं थी। राजा अब बूढ़ा हो चला था। वह चाहता था कि उसका भी कोई उत्तराधिकारी हो, जिसे वह अपने राज्य की बागडोर सौंप सके। वह ऐसा उत्तराधिकारी चाहता था, जो राज्य को एक अच्छे शासक की तरह चला सके और प्रजा को खुश रख सके। बहुत सोच-विचार करने के बाद उसने राज्य के ही किसी बच्चे को गोद लेकर अपना उत्तराधिकारी बनाने का निर्णय ले लिया। लेकिन अब फिर से एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी। राज्य में एक नहीं, बल्कि कई योग्य और समझदार बच्चे थे। अब ऐसी स्थिति में किसे उत्तराधिकारी बनाया जाए, यह फैसला करना बहुत ही कठिन था। फिर मन ही मन राजा ने कुछ सोचा और पूरे राज्य में घोषणा करवा दी कि राज्य भर के सभी बच्चे राजमहल में एकत्र हो जाएं। उसने अपने राज्य के लिए एक कुशल और योग्य उत्तराधिकारी खोजने के लिए एक बहुत ही शानदार योजना बना रखी थी। अगले ही दिन सुबह के समय राज्य के स